search

झोपड़ी में सो रहे किसान की हत्या के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार, संडीला के ग्राम मीतौं में हुई थी वारदात

LHC0088 Yesterday 18:26 views 783
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। संडीला के मीतौं में 10 फरवरी की रात हुई हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश कर दिया है। हत्या का कारण अवैध संबंध रहे। मां को किसान के साथ देखकर युवक ने किसान की हत्या कर दी थी। पुत्र ने जब किसान की हत्या कर दी तो उसकी मां ने शव के ऊपर रजाई डालकर छिपा दिया था। पुलिस ने युवक को हत्या करने व मां को उसका सहयोग देने के आरोप में शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि संडीला के ग्राम मीतौं के हुकुम सिंह 10 फरवरी की रात जानवरों के बांधने के लिए खेत में बनी झोपड़ी में सोने गए थे। रात में हुकुम सिंह हत्या कर दी गई थी। सुबह खून से लथपथ शव चारपाई पर रजाई में ढका मिला था। मृतक के बेटे रंजीत की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की गई थी। पुलिस टीमें राजफाश के प्रयास में लगीं थीं। जांच के दौरान गांव के अमन व उसकी मां जमुना देवी के नाम प्रकाश में आए।

शुक्रवार को पुलिस टीम ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछने पर आरोपित अमन ने बताया कि हुकुम सिंह का उसकी मां जमुना देवी के साथ अवैध संबंध थे। 10 फरवरी की आधी रात के बाद उसकी मां घर से चली आई थी। उसे जब पता चला तो उसने मां की तलाश करना शुरू कर दिया।

हुकुम सिंह के खेत पर पहुंचा तो देखा कि हुकुम सिंह की चारपाई पर मां थी, जिसे देखकर उसका खून खौल गया और वहीं पर पड़ी ईंट उठाकर हुकुम सिंह के सिर पर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद मां ने भी उसका सहयोग किया और शव के ऊपर रजाई डालकर वह मां के साथ भाग गया। एएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त की गई ईंट भी बरामद कर ली गई है।

  

यह भी पढ़ें- UP में एक और एक्सप्रेसवे का काम शुरू! 125 KM लंबा होगा गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला महा-प्रोजेक्ट, देखें रूट मैप
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159357