search

बिना परमिट दौड़ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस सीज, बीच सड़क पर सवारियां उतारते समय पकड़ में आई खामी

LHC0088 2026-2-13 15:56:44 views 1237
  



जागरण संवाददाता, इटावा। बिना परमिट चल रही रोडवेज से अनुबंधित बेवर डिपो की एक बस को यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर के चौधरी पंप पर पकड़कर सीज कर दिया। बस चालक भी अपना लाइसेंस नहीं दिखा सका।

ट्रैफिक पुलिस ने बस को सीज करते हुए 17,500 का चालान करते हुए कार्रवाई की है। वह बीच सड़क पर बस रोककर सवारी भर और उतार रहा था। जिससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रहा था।

यह है पूरा मामला

परिवहन निगम से अनुबंधित एक बेवर डिपो की रोडवेज बस के चालक द्वारा गुरुवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम मार्ग पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास बीच सड़क पर बस को रोककर सवारियां चढ़ाने एवं उतारा जा रहा था, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जाम लगने की सूचना जैसे ही यातायात पुलिस को मिली तो प्रभारी टीएसआई सूबेदार सिंह फाेर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बीच सड़क पर खड़े होने से जाम का कारण बन रही बस के चालक को आगे ले जाने के लिए बोला तो वह यातायात प्रभारी से उलझ गया और बस हटाने से भी मना कर दिया औ झगड़े पर उतारू हो गया।

इस पर यातायात प्रभारी ने बस चालक अवनीश कुमार निवासी कुसमरा किशनी मैनपुरी को हिरासत में लेकर उससे उसके दस्तावेज मांगे। इस पर चालक अपने खुद का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा पाया और न बस परमिट दिखा सका।  

इस पर टीएसआई ने बस पर कार्रवाई करते हुए उसी सीज कर 17 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाकर पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया। साथ ही चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया।

यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि अनुबंधित बस चालक का परमिट एवं लाइसेंस न दिखा पाने पर बस को सीज किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126