search

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी का मुंबई में निधन, दरभंगा में होगा अंतिम संस्कार

deltin33 3 hour(s) ago views 890
  

Darbhanga Political News: अंतिम संस्कार शुभंकरपुर स्थित बागमती नदी किनारे सती स्थान मुक्तिधाम में किया जाएगा। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, दरभंगा। BJP Bihar President News: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी का शुक्रवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे करीब 82 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका इलाज मुंबई स्थित पी. डी. हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था।

परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर तक मुंबई से दरभंगा लाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने दरभंगा स्थित स्टेशन रोड आवास पहुंच चुके हैं।

अंतिम संस्कार नगर के शुभंकरपुर स्थित बागमती नदी किनारे सती स्थान मुक्ति धाम में देर शाम किया जाएगा। निधन की खबर मिलते ही सुबह से ही उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

भाजपा नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470453