search

ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था गांजा, हटिया स्टेशन पर धराया रक्सौल का तस्कर

cy520520 6 hour(s) ago views 179
  

हटिया स्टेशन पर धराया रक्सौल का तस्कर



जागरण संवाददाता, रांची। रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को हटिया रेलवे स्टेशन से 7.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
गुप्त सूचना पर स्टेशन में सघन चेकिंग

आरपीएफ पोस्ट हटिया, फ्लाइंग टीम रांची और अपराध शाखा रांची की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद संध्या समय हटिया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्लेटफॉर्म संख्या–03 पर संदिग्ध गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान प्लेटफ़ार्म संख्या–03 पर हल्के हरे रंग के ट्राली बैग के साथ बैठे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन प्रसाद (60), निवासी रक्सौल, पूर्वी चंपारण (बिहार) बताया।
ट्रॉली बैग से 9 पैकेट गांजा बरामद

तलाशी के दौरान ट्राली बैग से भूरे प्लास्टिक में लिपटे कुल 9 पैकेट गांजा बरामद किए गए। वजन करने पर कुल मात्रा 7.5 किलोग्राम पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3.75 लाख रुपये है।
ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था गांजा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा के संबलपुर जिले के धनपाली से रंजीत कुमार पंडित के माध्यम से प्राप्त कर बिहार के रक्सौल ले जा रहा था।
कानूनी कार्रवाई के बाद जीआरपी को सौंपा

सूचना पर एएससी आरपीएफ रांची  अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशानुसार सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी और जब्त गांजा को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया को सुपुर्द कर दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक कुमार, साधना कुमारी (आरपीएफ पोस्ट हटिया), एएसआई अनिल कुमार (फ्लाइंग टीम रांची), आरक्षक अरविंद कुमार (अपराध शाखा रांची) तथा स्टाफ अमित सिन्हा की भूमिका सराहनीय रही।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156942