search

चंडीगढ़ में लोग पी रहे दूषित पानी, संसद में उठा मुद्दा, सांसद तिवारी बोले-सुधारात्मक कदम उठाए केंद्र सरकार

LHC0088 2026-2-13 14:27:14 views 608
  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्मार्टसिटी में दूषित पेयजल की समस्या गहराती जा रही है। गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। अब यह मुद्दा संसद में भी उठा है।  

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दूषित पानी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में गंदा पानी आ रहा है। खासकर मौलीजागरां और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को असुरक्षित और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।

सांसद ने केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। स्वतंत्र एजेंसी से पानी की नियमित जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और जल आपूर्ति से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया है।

इससे पहले मौली जागरां में दूषित पानी पीने से 8 वर्ष की बच्ची श्रेया की मौत गई थी। इसी एरिया में एक और बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी।इस दोनों मामलों पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126