search

सोलन के सलोगड़ा में भूस्खलन, कुछ समय के लिए रुकी आवाजाही; यातायात प्रभावित

cy520520 5 hour(s) ago views 1063
  

कैप्शन: सलोगड़ा में पहाड़ी से मलबा गिरने से बुधवार दोपहर बंद हुआ एनएच l सौ.पाठक



संवाद सहयोगी,  सोलन। चंडीगढ़-शिमला एनएच पर पर बुधवार शाम सलोगड़ा के नजदीक पहाड़ी से भूस्खलन होने से सोलन से शिमला की ओर जाने वाली लेन बंद हो गई। इससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हुई लेकिन कुछ देर बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने मशीन लगाकर इसे फिर से शुरू कर दिया।

दोपहर बाद जैसे ही पहाड़ी से लेन पर मलबा गिरा, तो दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही एक ही लेन से शुरू की गई। गौरतलब है कि इस जगह पर फोरलेन का कार्य चल रहा है।

एनएच पर जगह-जगह पहाड़ियों से गिरने वाले मलबे को रोकने के लिए जालियों से बांधा जा रहा है। इस दौरान ड्रिलिंग के दौरान मलबा गिरता रहता है, जिससे वाहनों को थोड़े समय के लिए रोका भी जाता है। इस कार्य के चलते कई जगहों पर शिमला की ओर जाने वाली एक लेन बंद पड़ी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156879