search

दिल्ली में अवैध हुक्का बार पर छापामारी, पुलिस ने मालिक समेत 14 लोगों को किया गिरफ्तार

cy520520 5 hour(s) ago views 370
  

दिल्ली के मध्य जिले में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में छापामारी की गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में मध्य जिले के नबी करीम थाना क्षेत्र में आवासीय परिसर में अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार पर छापामारी कर पुलिस ने मालिक समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा वहां से 10 नाबालिग को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार हुक्का बार मालिक की पहचान अमरपुरी नबी करीम के मोहम्मद रब्बानी के रूप में हुई है। बाकी 13 आरोपी व 10 नाबालिग वहां हुक्का पीते पकड़े गए। पुलिस ने मौके से छह हुक्का, पानी की पाइप व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
अवैध हुक्का बार की मिली थी सूचना

उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक, नबी करीम पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मणपुरी नबी करीम में आवासीय परिसर में अवैध तरीके से हुक्का बार चलाया जा रहा है।

सूचना पर इंस्पेक्टर शिव करन सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। फिर आठ फरवरी की देर रात पुलिस टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान 23 लोग हुक्का पीते पाए गए, जिनमें से 10 नाबालिग थे।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में थाने से 50 मीटर की दूरी पर चल रहा था हुक्काबार, पुलिस को देख मची भगदड़  

पुलिस ने मौके से सभी हुक्का सेट और धूम्रपान सामग्री जब्त की गई। हुक्का बार के मालिक मोहम्मद रब्बानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने पूछताछ में उगला सच

वहीं, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण लिया था, लेकिन वैध व्यवसाय चलाने के बजाय लक्ष्मण पुरी में तुरंत पैसा कमाने के लिए गैरकानूनी तरीके से हुक्का बार खोल लिया। उसने बताया कि नाबालिग सॉफ्ट टारगेट होते हैं। इसलिए उसने उन्हें बार में आने की अनुमति दी थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156879