search

मीरजापुर में ईडी का गांजा व्यवसायी के यहां छापा, 200 करोड़ के लेनदेन को लेकर चल रही पूछताछ

deltin33 9 hour(s) ago views 939
  

मीरजापुर में ईडी का बड़ा छापा, गांजा तस्करी से जुड़े 200 करोड़ के लेनदेन की जांच।  



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। ईडी नई दिल्ली की टीम लालगंज के बरौधा बाजार के रहने वाले बनारसी लाल गुप्ता के यहां शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे धमकी पड़ी। पूरे मकान को साथ में आए सीआरपीएफ की टीम ने घेर लिया। टीम अंदर गई और दस्तावेज की जांच करने लगी।

इसके साथ ही परसिया राजा के अब्दुल बारी के यहां भी दबिश दी गई। बताया गया कि दोनों के खाते में साै करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है। जिसके बाद ईडी की निगाह इनके खाते के लेनदेन पड़ी। बताया गया कि तीन वषü पूर्व छत्तीसगढ़ में दस क्विंटल गांजा एक ट्रक में बरमद हुआ था।

जिसमें बनवारी लाल गुप्ता का नाम प्रकाश में आया था। वहीं अब्दुल बारी की ट्रक था। इनके खाते को टीम ने चेक किया तो 200 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन होना पाया गया है। टीम अब घर में रखे दस्तावेज का खंगाल रही है कि इतने रुपये इनके पास कैसेे आए। इनका संबंध किन -किन लोगों से है। आरोपितों से पूछताछ भी की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470558