आकाशवाणी का ‘युववाणी’ कार्यक्रम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आकाशवाणी दिल्ली द्वारा युवाओं को प्रसारण क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित कार्यक्रम \“युववाणी\“ के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 28 फरवरी तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म प्रसारण भवन, कमरा संख्या 37 से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आकाशवाणी के मंच पर आवश्यकता अनुसार अपनी प्रस्तुति देने तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे प्रसारण जगत से जुड़कर अपनी प्रतिभा को व्यापक मंच दे सकें।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- आकाशवाणी के \“युववाणी\“ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अभ्यर्थियों को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रसारण कार्य में अभिरुचि भी होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन ऑडिशन (स्वर परीक्षा) के माध्यम से किया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह प्रक्रिया किसी रोजगार हेतु नहीं है। आवश्यकता के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को जब जैसी आवश्यकता हो के आधार पर असाइनमेंट प्रदान किए जाएंगे। आकाशवाणी के अन्य कार्यक्रमों की तरह यह पहल भी दिल्ली-एनसीआर के युवाओं के लिए अपनी रचनात्मकता अभिव्यक्त करने का एक सशक्त मंच सिद्ध होगी।
जो उम्मीदवार इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे युवा निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने का फायदा
आकाशवाणी के इस कार्यक्रम में शामिल होकर युवा मीडिया क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं को उच्चारण करने, स्क्रिप्ट राइटिंग और प्रस्तुति करने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: UP Police Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, परीक्षा 28 फरवरी को होगी |
|