search

छत्तीसगढ़: डीजे पर नाचते-गाते बारातियों को ट्रक ने रौंदा, कई लोग घायल

deltin33 3 hour(s) ago views 617
  

डीजे पर नाचते-गाते बारातियों को ट्रक ने रौंदा



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के घिवरा गांव में मंगलवार देर रात एक अबेकाबू ट्रक ने डीजे पर नाच रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर अस्पताल में भर्ति कराया गया है।

बारात सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के घर पहुंची थी। बारात घर के द्वार पर बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।
बारात में घुसा अनियंत्रित ट्रक

इस बीच, एक बिन बुलाया मेहमान, जो एक ट्रक के रूप में आया और शादी की बारात में घुस गया, तभी एक बेकाबू ट्रक ने लोगों पर चढ़ गया। एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दो महिलाओं के पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं। जिससे खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।
महिलाओं की टूटी हड्डियां

ट्रक की टक्कर से कई लोग गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक बारात में कैसे घुसा। आशंका जताई जा रही है कि या तो ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, या फिर चालक नशे में था, जिसके कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

हादसें में घायलों में भूरी बाई (65), राधिका देवांगन और रेधुका देवांगन (55) शामिल हैं, जिनका इलाज बिर्रा में चल रहा है। वहीं, उसा बाई देवांगन (53) के पैर के जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ जाने से उनकी हालत गंभीर है। जिसके बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470387