search

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में होगी PhD की शुरुआत, UGC NET में विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता

cy520520 3 hour(s) ago views 333
  

गोरखपुर विश्वविद्यालय। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित पत्रकारिता पाठ्यक्रम ने एक नई शैक्षणिक उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया है। यूजीसी-नेट दिसंबर-2025 में विभाग के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्रकारिता विषय में पीएचडी कार्यक्रम प्रारंभ करने की योजना बनाई है।

कुलपति प्रो. टंडन ने पत्रकारिता विभाग को आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को आधार बनाते हुए वर्तमान शैक्षणिक सत्र से पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी कार्यक्रम प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने विद्यार्थियों की सफलता को विभाग की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। पत्रकारिता पाठ्यक्रम के समन्वयक प्रो. राजेश मल्ल सहित विभाग के सभी आचार्यों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यूजीसी-नेट दिसंबर-2025 बृजेश दुबे, शिवम त्रिपाठी व वंदना त्रिपाठी ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं अनुराग मिश्र, चंदन शर्मा, प्रगति गुप्ता एवं अलका राय को पीएचडी प्रवेश अर्हता प्राप्त करने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें- DDU के प्रो. विनय और प्रो. उमा परखेंगे एक्सीलेंस व रिसर्च प्रोजेक्ट की गुणवत्ता, शासन की ओर से गठित की गई विशेषज्ञ समिति में मिला स्थान  

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विभागाध्यक्ष प्रो. त्यागी के नेतृत्व में पत्रकारिता के शिक्षक एवं सफल विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात की और उनसे पीएचडी के मार्गदर्शन मांगा। इस दौरान डा. रजनीश कुमार चतुर्वेदी, डा. अन्वेषण सिंह, डा. नरगिस बानो, अभय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156828