search

हिमाचल में राजस्व घाटा अनुदान सर्वदलीय बैठक आज, वित्तीय स्थिति सुधारने पर होगा मंथन

LHC0088 2026-2-13 12:27:08 views 1182
  

कैप्शन: हिमाचल में राजस्व घाटा अनुदान सर्वदलीय बैठक आज (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, शिमला। राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने से प्रदेश की वित्तीय सेहत पर पड़े प्रभाव को लेकर सरकार ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों के अलावा भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य दलों के नेताओं को भी बुलाया गया है।

बैठक में वित्त विभाग प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर प्रस्तुति देगा। इसके साथ ही सरकार यह भी बताएगी कि तीन वर्ष में प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और उसके क्या परिणाम सामने आए हैं। उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल को बैठक में शामिल होने के लिए पत्र लिखा है।

इसके अलावा माकपा, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों के नेताओं को भी बैठक में बुलाया गया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी करन नंदा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बुलाई सर्वदलीय बैठक में भाजपा शामिल होगी। उनके अनुसार प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल बैठक में पदाधिकारी का जाना सुनिश्चित करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126