search

UP Board Admit Card 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

LHC0088 3 hour(s) ago views 385
  

UP Board Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे उम्मीदवार अपने स्कूल के शिक्षक एवं प्रिंसिपल से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए (UP Board Exam 2026 Admit Card) प्राप्त कर सकते हैं। सभी शिक्षक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी की जांच अच्छे से कर लें।
UP Board Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। शिक्षक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर \“Important Information\“ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“UP Board Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  • लॉगिन डिटेल भरने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद उसमें दी गई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, विषय और परीक्षा तिथि, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि की जानकारी की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत स्कूल शिक्षक से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा के लिए लाइव वेबकास्ट 11 बजे से शुरू, नई गाइडलाइंस पर होगी सीधी बात
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159052