search

‘हेलो, मैं मंत्री बोल रहा हूं...’, बेतिया में फर्जी मंत्री बन CO को फोन करना शख्स को पड़ा महंगा; FIR दर्ज

LHC0088 3 hour(s) ago views 905
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बेतिया। जिले के चनपटिया अंचल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मंत्री बनकर एक अज्ञात व्यक्ति ने चनपटिया के सीओ को फर्जी कॉल कर जमीन संबंधी मामले में आदेश देने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार कॉल आने से पहले सीओ के मोबाइल पर एक एसएमएस भी भेजा गया था, जिससे कॉल को विश्वसनीय बनाने का प्रयास किया गया। इसके बाद करीब पौने तीन मिनट तक कॉलर ने खुद को मंत्री बताते हुए बेतिया डीह हल्का के मेहदीया बारी स्थित एक जमीन के मामले में निर्देश दिया।
मंत्री कार्यालय से संपर्क कर कॉल की पुष्टि

बातचीत के दौरान कॉलर का लहजा और संदिग्ध जानकारी मिलने पर सीओ को शक हुआ। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संबंधित मंत्री कार्यालय से संपर्क कर कॉल की पुष्टि कराई। जांच में स्पष्ट हुआ कि कॉल फर्जी थी।  

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री के निर्देश पर सीओ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन में जुट गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159049