search

तपोस्थली से प्रयागराज, कानपुर के लिए रोडवेज बस शुरू; यात्रियों का सफर हुआ सुहाना

deltin33 2026-2-13 11:26:27 views 1228
  

तपोस्थली से प्रयागराज के लिए जाती रोडवेज बस। जागरण  



संसू जागरण बारा (प्रयागराज)। तपोस्थली से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए बुधवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया। इससे तपोस्थली आने जाने वाले पर्यटकों और क्षेत्रीय यात्रियों को सफर तय करने में सहूलियत होगी। तपोस्थली के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से रोडवेज बस शुरू करने की मांग कर रहे थे।

तपोस्थली के कौशांबी थाना के पास से रोडवेज बस सुबह साढ़े छह बजे चलकर प्रयागराज होते हुए कानपुर दो बजे तक पहुंचेगी।और कानपुर से तीन बजे चलकर मंझनपुर, करारी, बैगंवा चौराहा होते हुए रात्रि साढ़े आठ बजे तपोस्थली पहुंचेगी।

रोडवेज बस शुरू होने से क्षेत्रीय यात्रियों काफी सुविधा मिलेगी।अभी तक प्रयागराज डग्गामार वाहनों के जरिए ही लोगों को सफर तय करना पड़ता था। जिससे यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में तीन से चार घंटे समय लगता था।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में ठेकेदार की निर्मम हत्या, मुंह में सरिया घुसेड़कर ली जान

वाराणसी के लिए भी चलाई जाए रोडवेज

स्थानीय लोगों ने वाराणसी के लिए सीधे रोडवेज बस शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है तपोस्थली को बुद्ध सर्किट में शामिल किया गया है। सारनाथ से अक्सर पर्यटकों का आवागमन होता है। ऐसे में तपोस्थली से वाराणसी के लिए रोडवेज बस शुरू होने से पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को भी बस सेवा लाभ मिलेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131