search

UOU Admit Card 2026: उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

LHC0088 7 hour(s) ago views 1003
  

UOU Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) की ओर से दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uou.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है।
Uttarakhand Open University Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“Uttarakhand Open University Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय एवं तिथि आदि की जानकारी की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। अन्यथा बगैर एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें, ताकि अंतिम समय में आपको कोई परेशानी न हो।  

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा के लिए लाइव वेबकास्ट 11 बजे से शुरू, नई गाइडलाइंस पर होगी सीधी बात
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159163