search

संबलपुर से सासाराम जा रही गांजे की खेप रांची में बरामद, 18 पैकेट के साथ युवक-युवती धराए

deltin33 4 hour(s) ago views 328
  

गांजे की खेप रांची में बरामद



जागरण संवाददाता, रांची। आरपीएफ रांची ने ऑपरेशन “नारकोस” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। रांची रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान के दौरान मौर्या एक्सप्रेस के आगमन के बाद प्लेटफार्म संख्या एक पर एक पुरुष और एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठे पाए गए। दोनों घबराए हुए दिख रहे थे, जिससे आरपीएफ जवानों का संदेह गहराया।
पूछताछ में कबूला सच

संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर पुरुष ने अपना नाम राजू कुमार (29 वर्ष), पिता लल्लू सिंह, निवासी गिरधरपुर, थाना करगहर, जिला रोहतास (बिहार) बताया।  

वहीं महिला ने अपना नाम छोटी कुमारी (21 वर्ष), पिता गोपाल कहार, निवासी सोनाडीह, थाना करगहर, जिला रोहतास (बिहार) बताया। बैग के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उनके पास प्लास्टिक में लिपटा गांजा है।
18 पैकेट में मिला 18 किलो गांजा

मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची अशोक कुमार सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत दोनों की व्यक्तिगत तलाशी एवं बैग की जांच की गई। जांच के दौरान राजू कुमार के बैग से भूरे प्लास्टिक में लिपटे गांजे के 10 पैकेट तथा छोटी कुमारी के पास से 8 पैकेट बरामद किए गए।  

मौके पर वजन करने पर कुल 18 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है।
ओडिशा से बिहार तक सप्लाई की थी योजना

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गांजा और रेलवे टिकट उन्हें संबलपुर (ओडिशा) निवासी बिशनु से प्राप्त हुआ था। इसे सासाराम रेलवे स्टेशन पर गिरधरपुर निवासी बिट्टू चंद्रवंशी को, जो छोटू सिंह (निवासी गिरधरपुर, थाना करगहर, जिला रोहतास, बिहार) के लिए कार्य करता है, सुपुर्द करना था।
जब्ती के बाद जीआरपी को सौंपा

बरामद 18 किलोग्राम गांजा को जब्त कर विधिवत सील किया गया। इसके बाद दोनों आरोपितों को जब्त माल के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया।
इनकी रही विशेष भूमिका

इस सराहनीय कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार, स्टाफ मोहम्मद आलिम, वर्षा मुंडा, फ्लाइंग टीम रांची से सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, स्टाफ राजकुमार सिंह, दिनेश प्रसाद का योगदान रहा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470345