दिल्ली में ट्रैफिक चालान के लिए लोक अदालत लगेगी। जागरण
डिजिटल, नई दिल्ली। Delhi Lok Adalat 2026 राजधानी दिल्ली के वाहन चालकों को जल्द ही ट्रैफिक चालान से छुटकारा मिलने वाला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स जरिए जानकारी दी है कि ट्रैफिक चालान के लिए 14 फरवरी, 2026 (शनिवार) को दिल्ली के सभी न्यायालय परिसरों में विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, लंबित चालानों और नोटिसों के भुगतान के लिए संबंधित लोग इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।
यह लोक अदालत विशेष रूप से ट्रैफिक चालानों के लिए आयोजित की जा रही है और इसमें वे चालान शामिल होंगे जो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पोर्टल पर दर्ज होकर वर्चुअल कोर्ट को भेजे जा चुके हैं। |