search

यूपी विधानसभा में चार साल में हुए बदलावों पर बनी फिल्म, सदन में दिखाई गई तो गूंजने लगी तालियां

LHC0088 3 hour(s) ago views 439
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यकाल में हुए बदलावों और सुंदरीकरण कार्यों पर आधारित 14 मिनट की फिल्म गुरुवार को विधान सभा में दिखाई गई।

इसमें विधान सभा परिसर के कायाकल्प, नई व्यवस्थाओं और जनसुलभ पहलों को विस्तार से दिखाया गया, जिस पर सदस्यों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

फिल्म में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यह कहते हुए सुने जाते हैं कि अध्यक्ष ने विधान सभा का पूरा कायाकल्प कर दिया। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित कई सदस्यों के वक्तव्य हैं।

वहीं एक दृश्य में महाना संस्मरण साझा करते हैं कि अध्यक्ष बनने के बाद जब वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने गए, तो उन्होंने पक्ष और विपक्ष दोनों से संवाद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई विधायक सदन में अच्छा बोले तो उसकी खुलकर प्रशंसा करनी चाहिए।

फिल्म में विधान सभा की गलियों के सुंदरीकरण, सेल्फी प्वाइंट की स्थापना और सुंदरीकरण के बाद विधान भवन के उद्घाटन अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी को भी दर्शाया गया है। दर्शक दीर्घा में किए गए बदलाव, सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों के लिए संवाद को सुलभ बनाने की पहल को भी प्रमुखता से दिखाया गया।

विभिन्न संस्थाओं से आने वाले प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को सदन की कार्यवाही देखते हुए भी फिल्म में शामिल किया गया है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से आमजन के जुड़ाव को रेखांकित किया गया है।

महाना ने इन सभी बदलावों का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है। फिल्म के समापन पर सभी सदस्यों ने तालियां बजाईं। सपा के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने अधिष्ठाता पीठ से सतीश महाना के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है।
तीन पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक

विधान सभा में तीन पूर्व सदस्यों राम देव आचार्य, राम बहादुर सिंह व सुशील चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सतीश महाना ने इनका शोक प्रस्ताव पढ़ा। सभी सदस्यों ने कुछ क्षण मौन रखकर दिवंगत आत्माओं शांति की प्रार्थना की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158953