search

कानपुर में हड़ताल से बैंकों में 325 करोड़ की क्लीयरिंग फंसी, केंद्रीय कार्यालयों में भी काम काज प्रभावित

Chikheang 3 hour(s) ago views 923
  

हड़तालियों ने पूरे दिन शहर के प्रमुख स्थलों पर किया धरना एवं प्रदर्शन। जागरण  



जागरण संवाददाता, कानपुर। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़े बैंकों में कारोबार ठप रहा। स्टेट बैंक आफ इंडिया कर्मियों के हड़ताल में नहीं शामिल होने के बावजूद कानपुर में बैंकों से 1600 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भी हड़ताल का असर दिखा जहां सामान्य काम -काज प्रभावित रहा।

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़ी बैंक शाखाओं में गुरुवार को बैंकिंग काम-काज ठप रहा। केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ आंदोलन में नगर के 11 सरकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने बड़ा चौराहा इंडियन बैंक से लेकर फूलबाग में एलआइसी भवन तक घूम-घूम कर प्रदर्शन किया।

पी एन बी स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर के अनुसार इस व्यापक हड़ताल के कारण औद्योगिक नगरी कानपुर में रु 325 करोड़ की क्लीयरिंग सहित कुल रु 600 करोड़ का लेनदेन पूरी तरफ से ठप रहा है। यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता एवं संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी ने विभिन्न बैंक शाखाओं में जाकर प्रदर्शनकारियो को संबोधित भी किया।

उन्होंने कहा कि आइडीबीआइ बेचने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआइ, नई पेंशन योजना, चार लेबर कोड एवं फिक्स्ड टर्म योजना जैसे कर्मचारी विरोधी निर्णय तुरंत वापस लिए जाएं। बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखाओ को बंद कराने में मनोज तिवारी, एस के शुक्ला, एसके मिश्रा, अनुराग सिंह, अनंत शेखर पांडेय, अंशुमान तिवारी, नितिन शर्मा, अनिल सोनकर, अनिकेत अवस्थी, शिवम निगम, पंकज शर्मा, विनय गोयनका, अरविंद शुक्ला, बसंत लाल, पंधारी लाल वर्मा ,अंकित अवस्थी, पुनीत शर्मा, तरुण कुमार, रोशूल सचान ,के एम शुक्ला, धर्मराज पांडेय,अंकुर मिश्रा, बृजेन्द्र पांडेय,आर के मिश्र मो राशिद एवं डी के सती शामिल रहे।

आल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एलआइसी क्षेत्रीय कार्यालय समेत अन्य शाखाओं में भी धरना - प्रदर्शन किया गया। केडीआइईए के उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को एनईजेडआइईएफ के महामंत्री राजीव, अशोक तिवारी , मनोज कुमार समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया है। फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी अमित त्रिपाठी , प्रवीण वाजपेयी , जीपी पाल, भूपेंद्र , अतुल समेत अन्य कर्मियों ने एलआइसी के भार्गव स्टेट शाखा कार्यालय पर प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में तेज धमाके के बाद धू-धू कर जलती मिली कार, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी

आयकर भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों ने आधे दिन की हड़ताल की। लंच समय से पहले काम -काज ठप रखा और आयकर भवन सिविल लाइंस में प्रदर्शन भी किया।
दूसरी ओर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने दादा नगर चौराहे पर रास्ता बंद कर प्रदर्शन किया।

वामपंथी नेता और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका से व्यापारिक समझौता कर देश की संप्रभुता को खतरे में डाला है। एटक अध्यक्ष एवं संयोजक असित कुमार सिंह के साथ सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस,आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस, इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, हिंद मजदूर सभा, आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस, ए आइ यू टी यू सी और टीयूसीसी सहित प्रमुख ट्रेड यूनियनों, पेंशनर्स, फार्मा कर्मियों के प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160861