search

जमशेदपुर में दिनदहाड़े महिला से 40 ग्राम सोने की चेन छीनी, दो बदमाश सीसीटीवी में कैद

deltin33 2026-2-12 22:27:33 views 811
  

आदित्यपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले केआदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में गुरुवार सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने स्कूटी सवार महिला से 40 ग्राम सोने की चेन छीन ली। घटना उस समय हुई जब रेणु कुमारी दूध लेकर घर लौट रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेणु कुमारी गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे स्कूटी से दूध लेने गई थीं। दूध लेकर लौटते समय रास्ते में उनकी मुलाकात घर के पास रहने वाली भाभी से हो गई।

दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रही थीं। तभी हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से करीब 40 ग्राम सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं पाईं। वारदात के बाद वह सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। अपराधियों की पूरी गतिविधि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

फुटेज में दोनों युवक हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। महिला ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान को पुलिस प्रयासरत हैं।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131