रोजर फेडरर
प्रेट्र, न्यूपोर्ट (अमेरिका)। रोजर फेडरर ने भले ही टेनिस को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका जादू अब भी प्रशंसकों पर सिर चढ़कर बोलता है जिसकी बानगी, उन्हें अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के समारोह के टिकटों की भारी मांग में देखने में मिली।
फेडरर से जुड़े इस समारोह के सभी टिकट दो मिनट में बिक गए। आयोजकों ने आउटडोर पार्टी के लिए अलग से अतिरिक्त टिकट जारी किए जो हाथों हाथ बिक गए। आखिर में आयोजकों को कहना पड़ा कि उनकी क्षमता सीमित है और वह अधिक टिकट जारी नहीं कर सकते हैं।
आयोजक हाल आफ फेम ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, एक छोटा लेकिन ऐतिहासिक स्थल होने के कारण हमारी क्षमता सीमित है। हाल ने कहा कि उसे पहले से ही इस बात का अंदाजा था कि 20 ग्रैंडस्लैम सिंगल्स खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी फेडरर को लेकर कितना उत्साह होगा।
इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी को 29 अगस्त को प्रसारक मैरी कैरिलो के साथ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। न्यूपोर्ट स्थित इस प्रतिष्ठित हाल में होने वाले मुख्य समारोह के लिए पहले से उपलब्ध 900 टिकटों के अलावा हाल अपने 3,600 सीटों वाले स्टेडियम को एक विशेष कार्यक्रम के लिए खोलेगा। इसके बावजूद हाल की प्रवक्ता मेगन ऐर्ब्स ने कहा कि 4,500 टिकट दो मिनट के भीतर ही बिक गए।
यह भी पढ़ें- Vijay Amritraj ने ओपन युग में टेनिस को नई ऊंचाई तक पहुंचाया, रोहित शर्मा ने भारत को दिलाए दो आईसीसी खिताब
यह भी पढ़ें- Australian Open 2026: कौन हैं जेन्सी कानाबार? ऑस्ट्रेलियन ओपन में टाइटल जीतने वाली बनी पहली महिला भारतीय |