search

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कौशांबी में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेकाबू वाहन ने टक्कर मारी फिर कई गाड़ियां रौंदते हुए निकल गईं

cy520520 3 hour(s) ago views 742
  

कौशांबी के अजुहा कस्बे में सड़क हादसे में मोहन लाल की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिवारीजन। जागरण



संसू, जागरण, अजुहा (कौशांबी)। जनपद के अजुहा कस्बे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई। गुरुवार सुबह कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बुजुर्ग गए थे। उन्हें बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद बुजुर्ग के शव से कई वाहन रौंदते हुए निकल गए। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची सैनी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
अझुहा के वार्ड नंबर चार निवासी थे बुजुर्ग

नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर चार निवासी 60 वर्षीय मोहन लाल किसान थे। गुरुवार सुबह वह दैनिक क्रिया के लिए ससुर खदेरी नदी की ओर जा रहे थे। कस्बे के बाहर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मोक्ष धाम के समीप किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दिया। मौके पर ही मोहन की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ। शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए।
परिवार के सदस्य गमगीन

राहगीरों ने शव सड़क पर पड़ा देख पुलिस को खबर दी। अजुहा चौकी प्रभारी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिवार वालों को जानकारी दी तो बिलखते हुए वहां पहुंचे। पत्नी केशनिया देवी, बेटे शिवचंद, प्रेमचंद्र तथा चार बेटियों की रो-रोकर हाल बेहाल है।
सीसीटीवी के फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश

चौकी प्रभारी अझुहा ने बताया कि मोहन लाल के परिवार के सदस्यों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर टक्कर मारने वाले चालक  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हाईवे किनारे स्थित प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए वाहन और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बाइक की टक्कर से किसान जख्मी

सदर कोतवाली क्षेत्र के घना का पूरा गांव की सुमन देवी के पति सुभाष चंद्र 10 फरवरी की शाम खेत की सिंचाई करने गए थे। सबमर्सिबल बंद करने के लिए जाते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। इससे पीड़िता के पति को गंभीर चोट आई। मंझनपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश तेज कर दी है।  

यह भी पढ़ें- Volleyball Player Death Case : म्योहाल में हास्टल का कमरा सील, प्रत्यूष के मोबाइल काल डिटेल से जोड़ी जाएगी कड़ी से कड़ी

यह भी पढ़ें- Pratyush Death Case : प्रत्यूष ने आखिरी बार किससे बातचीत की थी? एलआइयू और पुलिस ने खिलाड़ियों से की पूछताछ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156313