search

अमेठी में बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, पति घायल, आधे घंटे तक जाम रहा नेशनल हाई-वे

cy520520 3 hour(s) ago views 787
  



जागरण संवाददाता, अमेठी। ट्रक से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर गई। इसी दौरान ट्रक के पिछले टायर की चपेट में महिला आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति घायल हो गया है। घटना के बाद चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक को किनारे लगवाया। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

गौरीगंज के तेहतन का पुरवा मजरे अर्जुन पुर निवासी छत्रपाल सिंह गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब पत्नी पूनम सिंह को बाइक पर बैठाकर गांधी नगर जा रहे थे। गौरीगंज में हनुमान तिराहा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

अनियंत्रित हो गई बाइक

इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर गई। इसी दौरान ट्रक का पिछला टायर महिला के ऊपर चढ़ गया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया है। पुलिस ने घायल पति को एंबुलेंस की मदद से इलाज के जिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद परिवारजन का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कड़ी मशक्कत के बाद खुला जाम

बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान तिराहा के पास दोपहर डेढ़ बजे के करीब घटना हुई। चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। बीच सड़क ट्रक खड़ी होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें- प्याज की पौध लगाने गई महिला का गला रेतकर गेहूं के खेत में फेंकी लाश, शव के आस-पास मिलीं टूटी चूड़ियां

आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने जामो तिराहा व असैदापुर से वाहनों को डायवर्ट कर दिया। बावजूद इसके शहर में जाम लग गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को बीच सड़क से हटवाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156313