search

धनबाद में धूमधाम से मनी बाबा तिलका मांझी की 276वीं जयंती, अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष को किया नमन

LHC0088 2026-2-12 14:26:43 views 928
  

बाबा तिलका मांझी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी प्रतिमा के सामने खड़े वीरेंद्र हांसदा, रमेश राही और अन्य।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर के गोल बिल्डिंग चौक पर प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की 276वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति के संरक्षक वीरेंद्र हांसदा ने कहा कि जब देश में संसाधनों का अभाव था, तब भी आदिवासी समाज ने जंगलों में निवास करते हुए अंग्रेजों के शोषण के विरुद्ध संघर्ष किया। अपनी परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए बाबा तिलका मांझी ने समाज को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया।

उन्होंने 13 जनवरी 1784 को अंग्रेज मजिस्ट्रेट अगस्तस क्लिवलैंड को अपने पारंपरिक हथियार तीर-धनुष से मार गिराया, जिससे अंग्रेज शासन में भय व्याप्त हो गया। बाद में अंग्रेजों ने उन्हें धोखे से गिरफ्तार कर लिया। अंग्रेजों ने उन्हें चार घोड़ों से बांधकर घसीटते हुए भागलपुर ले जाया और 13 जनवरी 1785 को भागलपुर के एक चौराहे पर बरगद के पेड़ से फांसी दे दी।

वीरेंद्र हांसदा ने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने भारतीयों के मन में आजादी की लड़ाई का बीज बोया, जो आगे चलकर स्वतंत्रता संग्राम का स्वरूप बना। उन्होंने आदिवासी समाज से आह्वान किया कि देश की प्रगति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें और विकास के लिए संगठित प्रयास करें।

समारोह में झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, स्मारक समिति की अध्यक्ष रायमुनी देवी मुर्मू एवं प्रमोद हेम्ब्रम ने मंच संचालन किया। मंच पर पूर्व विधायक संजीव सिंह, मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार, विकास महतो, रमेश कुमार राही, श्रवण राय, मोहन कुंभकार, घनश्याम ग्रोवर, ज्ञान रंजन सिन्हा, रामकृष्ण सोरेन, कुंभनाथ सिंह सहित भाजपा महानगर व ग्रामीण के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पोरेश मुर्मू, संजय हांसदा, विजय हांसदा, रंजीत सोरेन, सिकंदर हांसदा, रविश्वर मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, गोविंद टुडू, अनिल टुडू, रवि शंकर बास्की, सोमाई मुर्मू, सुनील मुर्मू, अमृत मरांडी, विनोद हांसदा, रोशन टुडू, साहेबर मरांडी, राजीव किस्कु, अजीत किस्कु, लबेश्वर मुर्मू, सनातन मुर्मू, बैजनाथ हेंब्रम, दीपलाल सोरेन, सर्नीचर बेसरा, महेश मुर्मू, निलेश मुर्मू, शशि लाल हेंब्रम सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126