search

बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक के ऑपरेशन में लापरवाही, पेट में छोड़ा पट्टी का टुकड़ा; डॉक्टर पर FIR दर्ज

Chikheang 5 hour(s) ago views 149
  



जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। शहर के दिल्ली रोहतक स्थित निजी अस्पताल में एक पूर्व सैनिक का अपेंडिक्स का ऑपरेशन करते समय पट्टी का टुकड़ा अंदर छोड़ दिया। इससे मरीज की हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में उसकाे दूसरी बार ऑपरेशन के लिए बोला गया।

मरीज की शिकायत पर संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बादली निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ यह घटना हुई। वे सेना के हवलदार पद से रिटायर हैं। 24 जनवरी को उनको पेट दर्द हुआ था।

इस पर वे झज्जर में ईसीएचएस डिस्पेंसरी में गए थे। वहां से उनको किसी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए रेफर किया गया था। फिर वे इलाज के लिए बहादुरगढ़ के अस्पताल में आ गए। अस्पताल के डाक्टर ने जांच के बाद उनको अपेंडिक्स की समस्या बताई और कहा कि ऑपरेशन के लिए भर्ती होना पड़ेगा।

27 जनवरी को सुरेंद्र सिंह का ऑपरेशन हुआ। फिर उनको वार्ड में शिफ्ट किया, लेकिन ऑपरेशन के बाद से ही सुरेंद्र सिंह की हालत बिगड़ गई। वे डॉक्टर व स्टाफ को बार-बार कहते रहे कि तबीयत ठीक नहीं हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

इसके बाद 10 फरवरी को जब सुरेंद्र की हालत और ज्यादा बिगड़ गई तो डाक्टर ने सीटी स्कैन कराया। इसके बाद उनको बताया कि ऑपरेशन के दौरान कोई सामान अंदर छूट गया है, इसलिए ऑपरेशन दोबारा करना पड़ेगा। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि उसके इलाज में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरती।

डॉक्टर ने नाजायज आर्थिक लाभ के लिए ठीक से इलाज नहीं किया। इससे उसे पैनल का भी आर्थिक नुकसान हुआ। जान का खतरा भी बन गया। इधर, पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि मरीज के पेट में पट्टी का टुकड़ा रह गया।



केस दर्ज करने के बाद अस्पताल से मरीज के ऑपरेशन संबंधी मेडिकल रिकार्ड तलब किया गया है। इसके आधार पर जांच की जाएगी।


-

जमील अहमद, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160508