search

मुरादाबाद में ही मिलेगी वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन, योगी सरकार ने खोला खजाना, ₹50 करोड़ से चमकेगी गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी

Chikheang 5 hour(s) ago views 664
  

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी वर्ष 2026-27 के बजट में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को 50 करोड़ रुपये मिलने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। यह बजट विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए पहले से स्वीकृत 121 करोड़ रुपये से अलग है। इससे अब संभावना बढ़ गई है कि विश्वविद्यालय का ढांचा तैयार होने के बाद प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, ई-बोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटर, आईटी लैब, सेमिनार हॉल, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं तेजी से विकसित की जा सकेंगी।

हरदासपुर में निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का कार्य तेजी से चल रहा है और प्रशासन वर्ष 2026-27 सत्र से कैंपस में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है। नए बजट से शैक्षणिक संसाधनों को मजबूत करने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने मुरादाबाद मंडल में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इस विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया था।

यह विश्वविद्यालय मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर और संभल जिलों के लगभग 372 कालेजों को नियंत्रित करेगा। ये सभी कालेज पहले महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध थे। नए विश्वविद्यालय के बनने से कालेजों के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में तेजी आने की संभावना है। विश्वविद्यालय में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

छात्रों को तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लासरूम और ई-बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा डिजिटल लाइब्रेरी, ई-लर्निंग प्लेटफार्म, शोध कार्यों के लिए विशेष प्रयोगशालाएं और प्रशिक्षण सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक और रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
शिक्षकों के पद भी हो चुके हैं सृजित

विश्वविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 273 शिक्षकों के पद सृजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 156 शिक्षणेतर कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शुरू होने से मुरादाबाद मंडल के छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर शुरू गए हैं। 2025 26 में पहले शिक्षा सत्र भी संचालित हो चुका है जिसकी परीक्षाएं जारी हैं। पहले सत्र में पढ़ने के लिए गेस्ट फैकल्टी की व्यवस्था की गई है।

  


वर्ष 2026-27 के बजट में जो 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है उसका अभी विस्तृत निर्देश शासन से आएंगे। 50 करोड़ रुपये शैक्षणिक सुविधाओं के विकास पर खर्च किए जाएंगे। विश्वविद्यालय का निर्माण संबंधित एजेंसी कर रही है। इस बजट में शिक्षा कार्यों के विकास पर तेजी आएगी।

- प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय


  

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद का विकास \“राम भरोसे\“: MDA में एक अफसर के पास 3-3 कुर्सियां, आखिर जनता कब तक झेलेगी ये जुगाड़?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160526