search

पंजाब में बिना बीमा दौड़ रहे 56 लाख से अधिक वाहन, नितिन गडकरी ने लोकसभा में दी जानकारी

LHC0088 2026-2-12 11:57:11 views 621
  



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में 56.54 लाख वाहनों का बीमा नहीं हुआ है। इससे सड़कों पर स्थिति खराब हो रही है। वहां 56.54 लाख वाहन ऐसे हैं, जिनके मालिकों ने बीमा नहीं करवा रखा है। राजस्थान में एक करोड़ 19 लाख और केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में 2.19 लाख लोगों ने अपने वाहनों की बीमा नहीं करवा रखा है।

देश के विभिन्न राज्यों की अपेक्षा चंडीगढ़ में वाहनों का बीमा कराने को लेकर जागरूकता है, लेकिन इसके बावजूद करीब सवा दो लाख वाहन बिना बीमा के दौड़ रहे हैं। होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के सांसद राजकुमार चब्बेवाल के एक सवाल पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने लोकसभा के पटल पर यह रिपोर्ट रखी है। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के अंतर्गत वाहनों का बीमा और फिटनेस जरूरी है, लेकिन उसका अनुपालन हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में बिल्कुल नहीं हो रहा है।

हरियाणा की सड़कों पर खुलेआम मौत दौड़ रही है। राज्य में 41.61 लाख वाहन ऐसे हैं, जिनका बीमा नहीं हो रखा है। बिना बीमा सड़कों पर दौड़ रहे यह वाहन न केवल वाहन चालकों की जिंदगी के लिए खतरा है, बल्कि उन लोगों के लिए भी परिवारिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसानदायक हैं, जो इनकी चपेट में आ सकते हैं। प्रदेश में हर साल करीब 12 हजार छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126