search

रोहतक में गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 27 लाख की ठगी, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

deltin33 2026-2-12 11:57:08 views 823
  

गाड़ियां ट्रांसफर कराने के नाम पर 27 लाख से अधिक की ठगी।



जागरण संवाददाता, रोहतक। लाखन माजरा में गाड़ियां ट्रांसफर कराने के नाम पर 27 लाख से अधिक की ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लाखनमाजरा निवासी अमित ने एसपी को शिकायत देकर गाड़ियां ट्रांसफर कराने के नाम पर 27 लाख 38 हजार रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार उसकी पहचान पानीपत निवासी प्रीतम से थी। प्रीतम ने अपने चाचा कुलदीप के माध्यम से बैंक आक्शन की स्कार्पियो दिलाने का झांसा दिया। अमित ने अलग-अलग तिथियों में नगद व आनलाइन भुगतान किया।

बाद में एक बलेनो कार भी दिलाने का आश्वासन देकर लाखों रुपये और ले लिए। आरोप है कि आरोपितों ने गाड़ियां ट्रांसफर करने के बहाने वाहन वापस ले लिए और पूरी रकम लेने के बावजूद न तो गाड़ियां नाम कीं और न ही पैसे लौटाए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131