search

40 FIR, पांच राज्यों में अपराध...मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद मुठभेड़ में ढेर

cy520520 3 hour(s) ago views 667
  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस की बुधवार देर रात बदमाशों के साथ मुठभेड़़ हुई। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में उपनिरीक्षक संदीप कुमार और सिपाही इशफाक भी गोली लगने पर घायल हो गए।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मारा गया बदमाश अमजद शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली का रहने वाला था।

उसके खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमला व गैंग्स्टर समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत थे। यूपी समेत हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड राज्य में भी अमजद ने आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156184