19 Aug 2025, 04:24:06 PM IST
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।
19 Aug 2025, 04:16:09 PM IST
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।
19 Aug 2025, 03:12:14 PM IST
Asia Cup India Squad LIVE: एशिया कप के लिए पांच खिलाड़ी स्टैंडबाय होंगे।इस लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जयसवाल हैं।
19 Aug 2025, 03:05:54 PM IST
Asia Cup India Squad LIVE: चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछली बार जब शुभमन गिल टी20 खेले थे, तब वह उपकप्तान थे। यशस्वी दुर्भाग्यशाली रहे। अभिषेक शर्मा जिस तरह से खेल रहे हैं, वह थोड़ी-बहुत गेंदबाजी कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर की बात करें तो, उनकी कोई गलती नहीं है। हम केवल 15 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं।
19 Aug 2025, 02:55:54 PM IST
Asia Cup India Squad LIVE: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिं।
19 Aug 2025, 02:40:42 PM IST
Asia Cup India Squad LIVE: मुंबई का मौसम खराब है। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने में देरी हो रही है। हालांकि, कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
19 Aug 2025, 02:13:46 PM IST
एशिया कप के टीम सिलेक्शन में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया देरी का कारण है, क्योंकि उनकी फ्लाइट डिले हो गई थी। बारिश के कारण मुंबई में मौसम खराब है। ऐसे में वे मीटिंग के लिए लेट हो गए हैं।
19 Aug 2025, 02:00:06 PM IST
एशिया कप 2025 की टीम को सिलेक्ट करने के लिए बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर कप्तान सूर्यकुमार यादव से पहले ही बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंच गए थे, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम कैंपस में स्थित है।
19 Aug 2025, 01:49:02 PM IST
T20 Asia Cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होना है। पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस डेढ़ बजे शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से अब 2 बजे अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव की पीसी शुरू होगी। ये जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने दी है।
19 Aug 2025, 01:37:07 PM IST
एशिया कप 2025 टीम सिलेक्शन को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। बारिश के कारण थोड़ी देरी भी इसमें हो सकती है।
19 Aug 2025, 01:06:06 PM IST
एशिया कप 2025 के लिए टीम के चयन से पहले सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग का हिस्सा बनने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव मीडिया को संबोधित करेंगे।
19 Aug 2025, 01:03:46 PM IST
सिलेक्टर्स आज जब टीम इंडिया का सिलेक्शन करेंगे तो उनके सामने कुछ ही स्पॉट्स के लिए माथापच्ची करनी होगी। शुभमन गिल के साथ-साथ रिंकू सिंह की जगह और तीसरे पेसर को लेकर कई सवाल चयनकर्ताओं के दिमाग में होंगे।
19 Aug 2025, 12:20:28 PM IST
मोहम्मद सिराज को भी शायद ही टी20 एशिया कप 2025 के लिए टीम में जगह मिल पाएगी। उन्होंने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिलहाल के लिए उनकी टी20 टीम में जगह बनती नहीं दिख रही।
19 Aug 2025, 11:39:44 AM IST
टी20 फॉर्मेट में एशिया कप होना है और इस फॉर्मेट से श्रेयस अय्यर बाहर हैं, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट के लिए उनको टीम में जगह मिल सकती है। वे अच्छे बल्लेबाज हैं और यूएई की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। ऐसे में वे अपनी दमदार फॉर्म की वजह से मिडिल ऑर्डर के लिए दावेदार हैं।

19 Aug 2025, 10:57:56 AM IST
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर
विकेटकीपर: संजू सैमसन, जितेश शर्मा
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे
स्पिनर: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज
19 Aug 2025, 10:16:29 AM IST
टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान करीब डेढ़ बजे होगा। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दे दी है कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठेंगे। इसी दौरान टीम का ऐलान होगा।
19 Aug 2025, 10:00:14 AM IST
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करने वाले हैं। दोनों काफी समय से टी20 क्रिकेट में ओपनिंग कर रहे हैं।
19 Aug 2025, 08:58:35 AM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर इसके बाद खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा भी आज होनी है। एशिया कप की टीम के दो घंटे बाद वुमेंस टीम के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में होगी।
19 Aug 2025, 07:58:13 AM IST
एशिया कप 2025 टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यूएई में इसका आयोजन होना है। दुबई और अबू धाबी में इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे।
19 Aug 2025, 07:36:51 AM IST
शुभमन गिल को लेकर खूब बातें हो रही हैं कि शायद उनको फिर से टी20 टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन मौजूदा टीम को देखते हुए शुभमन गिल अभी के लिए बाहर ही रहेंगे।
19 Aug 2025, 06:54:40 AM IST
|