search

पिता से झगड़कर आया और हजारा नहर में लगाई छलांग, बेटे के डूबने की सुनकर घर में मचा कोहराम

Chikheang 2026-1-24 09:26:34 views 690
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, कासगंज। बिलराम मार्ग स्थित हजारा नहर के पुल से गुरुवार की सुबह युवक ने छलांग लगा दी। लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलत नहीं मिली। जानकारी पर पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश लगातार जारी है।

पिता से कहासुनी के बाद युवक घर से निकल गया था। गोताखोर देर रात तक युवक की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। स्वजन अनहोनी की आशंका को लेकर करुण क्रंदन कर रहे हैं।
हजारा नहर में कूदा, देर शाम तक तलाश के बाद भी नहीं मिला

नगर की शांतापुरी कॉलोनी निवासी कृपाल सिंह की उनके 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार से बुधवार की देर रात कहा सुनी हो गई। पुत्र घर से नाराज होकर निकल गया। पड़ोस के ही गांव जखेरा में अपनी बहन अनीता के यहां रात करीब 11 बजे पहुंचा। स्वजन को युवक के अचानक गायब हाेने पर चिंता हुई। उन्हाेंने तलाश की। बहन के यहां युवक के मौजूद होने की जानकारी पर सभी निश्चिंत हो गए। युवक सुबह छह बजे अचानक अपनी बहन के घर से शौच की कहकर निकल आया और उसने बिलराम गेट स्थित हजारा नहर में पुलि से छलांग लगा दी।
क्षेत्रीय गोताखोर और पीएसी के गोताखोर देर शाम तक करते रहे तलाश

आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने इस घटना को कैमरे में भी कैद कर लिया। हालांकि युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को जानकारी दी गई। बहनोई नरेंद्र कुमार करते हुए घटनास्थल पर पहुंच गया। वीडियो के माध्यम से युवक की पहचान कर ली। खबर मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम भी बुलाई। क्षेत्रीय तैराकों से तलाश कराया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है। स्वजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। युवक का विवाह हो चुका है, लेकिन उस पर कोई संतान नहीं है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवक की लगातार तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169187