प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पूर्वांचल के दस जिलों में वर्ष 2025 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा चिंताजनक रूप से बढ़ा है। वर्ष 2025 में कुल 4,902 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 3,056 लोगों की मौत हुई, जबकि 3562 लोग घायल हुए।
यह आंकड़े वर्ष 2024 की तुलना में स्पष्ट वृद्धि दर्शाते हैं। यदि मौतों के आंकड़े को प्रमुखता से देखा जाए, तो जौनपुर जिला सबसे अधिक घातक साबित हुआ। जहां 466 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान गई। इसके बाद आजमगढ़ (450 मौतें) और मीरजापुर (369 मौतें) का स्थान रहा।
सोनभद्र में 366, वाराणसी में 355 और बलिया में 253 लोगों की मौत दर्ज की गई। दूसरी ओर भदोही सबसे कम मौतों वाला जिला रहा। जहां वर्ष 2025 में 147 लोगों की मृत्यु हुई। इसके बाद मऊ (188 मौतें) और चंदौली (177 मौतें) अपेक्षाकृत कम प्रभावित जिले रहे।
विशेषज्ञों के अनुसार तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और कमजोर सड़क सुरक्षा व्यवस्था मौतों की बड़ी वजह बन रही है। आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में हालात और भयावह हो सकते हैं।
वर्ष 2024 के आंकड़े
जनपद मृतक घायल
भदोही
152
108
सोनभद्र
384
272
जौनपुर
625
375
चंदौली
240
145
मीरजापुर
425
309
वाराणसी
538
304
गाजीपुर
384
245
आजमगढ़
834
387
मऊ
330
178
बलिया
388
273
वर्ष 2025 के आंकड़े
जनपद दुर्घटना मृतक घायल
भदोही
208
147
151
सोनभद्र
507
366
308
जौनपुर
711
466
474
चंदौली
246
177
180
मीरजापुर
519
369
396
वाराणसी
696
355
593
गाजीपुर
408
285
263
आजमगढ़
894
450
708
मऊ
339
188
204
बलिया
374
253
285
|