search

यूपी के इस ज‍िले में बार‍िश की संभावना, दो–तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम

deltin33 2026-1-20 15:56:39 views 931
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिले में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 23 व 24 जनवरी को गरज-चमक के साथ एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।  

डॉ. सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए किसानों को अभी खेतों में सिंचाई का कार्य रोक देना चाहिए। अनावश्यक सिंचाई से फसलों में नमी अधिक होने की स्थिति बन सकती है, जिससे रोगों और कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है।उन्होंने विशेष रूप से सरसों की फसल पर ध्यान देने की सलाह दी है।

किसानों से कहा गया है कि वे अपने सरसों के खेतों में नियमित रूप से रोग एवं कीटों की निगरानी करते रहें। यदि माहू या अन्य कीटों का प्रकोप दिखाई दे तो कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही नियंत्रण उपाय अपनाएं।

कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों से अपील की है कि मौसम पूर्वानुमान के आधार पर कृषि कार्यों की योजना बनाएं, जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सके और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। समय पर सतर्कता बरतकर किसान संभावित जोखिम को कम कर सकते हैं।

  

यह भी पढ़ें- यूपी के 25 से अधिक जिलों में बारिश के आसार, कम होगा ठंड का असर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477808