search

गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार आर्मी जवान सहित दो युवकों को 25 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत

cy520520 2026-1-20 13:56:51 views 926
  

मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर खड़ा युवकों को कुचलने वाला ट्रक और मृतकों की बाइक  



जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। मवाना के मेरठ रोड पर राफन चौराहे के समीप स्प्रिंग डेल्स स्कूल के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय बुलेट सवार दो युवकों को गन्ना लदे ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  

सूचना पर सीओ पंकज लवानिया व थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव को मर्चरी भिजवा दिया। चालक फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक बिजनौर जनपद के निवासी थे। इनमें से एक सेना में तैनात थे।  

बिजनौर जनपद के चांदपुर निवासी दो युवक और एक अन्य मंगलवार को लगभग पौने ग्यारह बजे बाइक पर मेरठ से लौट रहे थे। स्प्रिंग डेल्स स्कूल के समीप रोडवेज बस को ओवर टेक करते समय बाइक सवार दोनों युवक बस के आगे आ रहे गन्ने के ओवरलोड ट्रक के नीचे पीछे जा घुसे। ट्रक के नीचे आकर कुचलने से दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक उन्हें करीब 25 मीटर तक घसीटता रहा।  

सूचना मिलने पर सीओ पंकज लवानिया, थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन व चौकी प्रभारी मनोज शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया। मृतक हेलमेट पहने हुए था।

चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक शुभम चौधरी पुत्र राजवीर और मोहित उर्फ भूरा पुत्र ओमराज ग्राम रुकनपुर थाना चांदपुर जिला बिजनौर के निवासी थे। वे जिस बुलेट पर थे, वह शुभम बिजनौर के नाम है। 30 वर्षीय शुभम के बारे में जानकारी मिली है कि वह आर्मी में तैनात थे और इस समय छुट्टी आए हुए थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164405