search

लड़की को भगाने वाला खुद भाग निकला! पंजाब के लुध‍ियाना से पकड़कर लाई थी बक्‍सर पुलिस

cy520520 2026-1-19 17:57:02 views 1010
  

थाने से फरार हुआ अपहरा का आरोपित।  



जागरण संवाददाता, बक्सर। नाबालिग के अपहरण का आरोपित एक युवक सोमवार की सुबह नगर थाना के शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया।

फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए उसके हर संभावित ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी जारी है। एक दिन पहले रविवार की रात पुलिस ने आरोपित को लुधियाना से पकड़ा था।  

जानकारी देते थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी विगत 20 दिसंबर से ही लापता थी।

काफी खोजबीन के बाद इस मामले में किशोरी के पिता ने खलासी मोहल्ला निवासी फरहान जुवैद नामक एक युवक पर अपहरण कर ले जाने का संदेह जताते हुए प्राथमिकी कराई थी।

किशोरी की खोजबीन के क्रम में उसे लुधियाना में आराेपित फरहान के साथ पकड़कर रविवार को बक्सर लाया गया था। सोमवार की सुबह नौ बजे शौच जाने का बहाना बनाते हुए वह थाना परिसर के अंदर मौजूद शौचालय में गया था।

इस दौरान शौचालय की पहले से जर्जर खिड़की को तोड़कर थाना के पीदे की दीवार को फांदकर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस द्वारा आरोपित युवक की खोजबीन में छापेमारी की जाने लगी।

हालांकि, शाम तक फरार आरोपित पकड़ में नहीं आया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब छह माह पूर्व भी किशोरी घर से निकल गई थी।

प्राथमिकी कराने के बाद पुलिस द्वारा खोजबीन कर जब उसे लाया गया, तब उसने स्वेच्छा से जाने की बात कही थी। बताते चलें कि एक साल के अंदर थाना परिसर से कैदी और आरोपित के फरार होने की यह तीसरी घटना है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन द्वारा थाना के संसाधनों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164414