search

दिल्लीवासियों को फिलहाल कंपकपाएगी ठंड, IMD का अलर्ट! अगले दो दिन तक शीतलहर के आसार

Chikheang 2026-1-5 08:26:28 views 452
  

इस सप्ताह दिल्ली के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सर्द और गलन वाले मौसम के बीच इस सप्ताह दिल्ली के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा। कभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की जाएगी तो कभी थोड़ी वृद्धि। अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा और फिलहाल कोहरा भी अधिक परेशान नहीं करेगा। राजधानी दिल्ली में अलगे दो दिन तक शीतलहर जौसा स्थिती बनी रह सकती है।

रविवार को न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की वृद्धि जबकि अधिकतम में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि औसत से 0.5 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.0 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 100 से 71 रहा। दिल्ली के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा वहीं कहीं कहीं अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
मध्यम श्रेणी का कोहरा छाने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने सोमवार को हल्के से मध्यम श्रेणी का कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सप्ताह भर के दौरान अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की हवा फिर \“बहुत खराब\“, अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं; 380 तक पहुंचा AQI
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165808