search

Varanasi Weather Update: ठंडी पछुआ से मुरझाई धूप, घने कोहरे के बाद बदला मौसम का रूप

deltin33 2026-1-3 09:26:41 views 426
  

आज रात के बाद फिर गिरना शुरू होगा तापमान, कल छा सकता घना कोहरा। जागरण  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ की गति उत्तर-पूर्व की ओर होने से पहुंचे उसके प्रभाव के चलते शुक्रवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी हुई रही। करीब 11.30 बजे कोहरे की चादर हल्की पड़ी और सूरज का धुुंधला प्रकाश दिखा। फिर तो कोहरा छटना शुरू लेकिन बर्फीली पछुआ के चलते सूर्य की किरणों में प्रखरता न आ सकी और धूप मुरझाई सी रही।

आसमान में ऊपर हल्का सा धुंधलका बना रहा। इसके चलते दिन का तापमान बीते 24 घंटे की अपेक्षा हल्की सी गिरावट दर्ज हुई और यह सामान्य से तनिक नीचे चला गया। इससे दोपहर में ही ठंड व गलन का प्रभाव बढ़ने लगा जो शाम तक और घना होता चला गया।

घने कोहरे के चलते सुबह दृश्यता महज 50 मीटर तक होने से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय विमानतल से चार विमानों की उड़ान निरस्त कर दी गई तो कई विमानों के साथ ही ट्रेनों का संचालन विलंबित रहा। इससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

बाबतपुर क्षेत्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे 20.7 रहा। न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे 8.5 रहा। बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में महज 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य ये 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा चार मंजिला हॉस्टल, मिलेगी ये विशेष सुविधाएं

न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा और सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 10 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रह सकता है लेकिन रात के बाद से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा और तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। रविवार की सुबह से कोहरे की धुंध और घनी हो सकती है। इसके बाद दो-तीन दिनों तक तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरेगा, गलन भरी ठंड बढ़ जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472695