search

Himachal Politics: 420 दिनों से बिना कार्यकारिणी के हिमाचल कांग्रेस, कब होगा नए सिरे से गठन?

cy520520 2026-1-2 10:57:28 views 1245
  
420 दिनों से बिना कार्यकारिणी के हिमाचल कांग्रेस (File Photo)






राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल कांग्रेस 420 दिनों से बिना कार्यकारिणी के है। छह नवंबर, 2024 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश, जिला व ब्लाक कमेटियों को भंग किया था। यह कार्रवाई कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के लिखे पत्र पर की थी। प्रतिभा ने कहा था कि नए सिरे से कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुरानी कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी इसमें निष्क्रिय भी हो चुके हैं। एक साल तक प्रतिभा बिना कार्यकारिणी के ही कामकाज संभालती रही। इस एक साल में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर दिल्ली से लेकर शिमला तक कई दौर की बैठकें आयोजित की गईं, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। इसी बीच प्रतिभा का एक साल का कार्यकाल पूरा हुआ और उन्हें पदमुक्त कर विनय कुमार को अध्यक्ष बनाया गया।

जब कार्यकारिणी भंग हुई थी उस समय राज्य प्रभारी राजीव शुक्ल थे। उन्हें बदल कर रजनी पाटिल को प्रभारी लगाया गया है। सह प्रभारी भी नए लगाए गए हैं। पीसीसी के गठन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। हर बैठक में कभी कार्यकारी अध्यक्ष तो कभी संगठनात्मक ब्लॉक व जिला बनाने का मामला सामने आया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158945