search
 Forgot password?
 Register now
search

सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 6 IAS अधिकारियों को मिला हरियाणा कैडर, इस बार केवल दो मूल निवासियों को मिला गृह कैडर

LHC0088 2025-12-10 03:07:03 views 1088
  

सिविल सेवा परीक्षा में चयनित छह आईएएस को मिला हरियाणा कैडर।



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्रीय लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित छह आईएएस अधिकारियों को हरियाणा कैडर आवंटित हुआ है। इस बार हरियाणा के दो मूल निवासी आईएएस अधिकारियों को ही उनका गृह कैडर मिल पाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 के फाइनल परिणाम में हरियाणा की मूल निवासी हर्षिता गोयल ने हालांकि देश भर में दूसरा रैंक प्राप्त किया था, परंतु उन्हें गुजरात कैडर अलाट हुआ है। इसी प्रकार नौवें रैंक पर रहे हरियाणा निवासी आदित्य विक्रम अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कैडर मिला है।

केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 में ली गई आल इंडिया सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम अप्रैल 2025 में घोषित किया गया था। हरियाणा सहित देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को डीओपीटी द्वारा एक पत्र जारी कर सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल परिणाम के आधार पर आईएएस में चयनित सभी 179 योग्य उम्मीदवारों को संबंधित प्रदेश कैडर के आवंटन की जानकारी दी गई है।

इससे पूर्व 21 मई 2025 को डीओपीटी द्वारा देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर उनके संबंधित प्रदेश को आवंटित किए जाने वाले नव चयनित आईएएस की संबंधित कैटेगरी सहित कुल संख्या और उनकी जाति/वर्ग के संबंध में रिक्तियों की जानकारी मांगी गई थी।

हरियाणा की ओर से राज्य/कैडर हेतु कुछ छह रिक्तियों की जानकारी भेजी गई थी, जिनमें से चार आउट साइडर अर्थात बाहरी राज्यों के हैं, इनमें भी तीन अनारक्षित (ईडब्ल्यूएस सहित) और एक एससी (अनुसूचित जाति) जबकि दो इनसाइडर अर्थात हरियाणा के मूल निवासी शामिल हैं।

इनमें एक ओबीसी (अन्य पिछड़े वर्ग) और एक एसटी (अनुसूचित जनजाति) से संबंधित है। हरियाणा में हालांकि एसटी जाति के लिए आरक्षण नहीं हैं, इसलिए हरियाणा इनसाइडर एसटी का पद इस बार इनसाइडर ओबीसी हेतु आरक्षित कर दिया गया है।

जिन छह नवचयनित आईएएस अधिकारियों को हरियाणा कैडर मिला है, उनमें केंद्रीय लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पूरे देश में 36वें रैंक पर रही मध्यप्रदेश की मूल निवासी मुस्कान श्रीवास्तव हैं, जो सामान्य वर्ग से हैं। उनके बाद देश भर में 53वी रैंक हासिल करने वाली हरियाणा की मूल निवासी शिवानी पंचाल हैं, जो ओबीसी वर्ग से हैं।

हालांकि, उन्हें जनरल मेरिट (जीएम) में दर्शाया गया है। 56वे रैंक पर रहे दिल्ली के मूल निवासी विशाल सिंह को हरियाणा कैडर मिला है, जो कि सामान्य वर्ग से हैं। 222वें रैंक पर रहे उत्तराखंड के मूल निवासी अमितेज पंगते हैं, जो कि एसटी वर्ग से हैं। उनके बाद 235वें रैंक पर रहे दिल्ली के मूल निवासी सोहम शैलेंद्र हैं, जो एससी वर्ग से हैं। 272वें रैंक पर रहने वाले हरियाणा के मूल निवासी विवेक यादव सामान्य वर्ग से हैं।
हरियाणा के इन छह आईएएस को मिला दूसरे राज्यों का कैडर

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 के फाइनल परिणाम में हरियाणा की मूल निवासी हर्षिता गोयल ने हालांकि देश भर में दूसरा रैंक प्राप्त किया था, परंतु उन्हें गुजरात कैडर अलाट हुआ है।

इसी प्रकार नौवें रैंक पर रहे हरियाणा निवासी आदित्य विक्रम अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। 92वें रैंक पर रहे हरियाणा के मूल निवासी दीपक गोदारा को एजीएमयूटी कैडर मिला है, जबकि 308वें रैंक पर रहने वाले हरियाणा के मूल निवासी तेजस्व को पश्चिम बंगाल कैडर और 376वें रैंक पर रहे हरियाणा के जितेंद्र कुमार को एजीएमयूटी कैडर मिला है। 439वें रैंक पर रहे हरियाणा के मूल निवासी विशाल को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154796

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com