search

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में सभी 25 मृतकों की हो गई पहचान, मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल

Chikheang 2025-12-8 03:07:34 views 1248
  

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में सभी 25 मृतकों की हो गई पहचान। (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा नाइट क्लब में हुए अग्निकांड की घटना में मारे गए सभी 25 लोगों की पहचान हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में स्टाफ के 20 सदस्य और पांच टूरिस्ट शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, आग में मरने वाले पांच टूरिस्ट में से चार दिल्ली के थे, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे। पांचवां टूरिस्ट कर्नाटक का था।
मृतकों की लिस्ट जारी

इस हादसे में मारे गए सभी लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि रविवार सुबह अरपोरा के \“बर्च बाय रोमियो लेन\“ नाइट क्लब में भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के चार टूरिस्ट की पहचान सरोज जोशी, अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार के तौर पर हुई है। रविवार को उनकी रिश्तेदार भावना जोशी ने उनकी पहचान की। इस हादसे में मारे गए एक और टूरिस्ट की पहचान कर्नाटक के इशाक के तौर पर हुई है। सरकार ने बताया कि उसकी पहचान उसके पिता एम डी हुसैन ने की।
नाइट क्लब के 20 स्टाफ मेंबर की मौत

सामने आई लिस्ट के अनुसार, मरने वालों में से 20 नाइट क्लब के स्टाफ मेंबर थे, जिनमें उत्तराखंड के पांच, नेपाल के चार, झारखंड और असम के तीन-तीन, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के दो-दो और पश्चिम बंगाल का एक आदमी शामिल है।

मरने वालों (स्टाफ मेंबर) में सबसे ज़्यादा लोग उत्तराखंड के हैं, जिनकी पहचान जितेंद्र सिंह, सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह के तौर पर हुई है। चार नेपाली नागरिकों की पहचान चूर्ण बहादुर पुन, विवेक कटवाल, सबिन और सुदीप के तौर पर हुई है।

महाराष्ट्र के लोगों में डोमिनिक और मनोज जोरा शामिल हैं, जबकि रोहन सिंह और सुनील कुमार उत्तर प्रदेश के थे। दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के अकेले पीड़ित की पहचान सुभाष छेत्री के तौर पर हुई है।

झारखंड के लोगों की पहचान मोहित, प्रदीप महतो और बिनोद महतो के तौर पर हुई है, जबकि असम के तीन लोगों में मनोजित मल, राहुल तांती और दिगंबर पातिर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- गोवा क्लब अग्निकांड: DJ पर चल रहा था \“मेहबूबा-मेहबूबा\“ गाना... पीछे से आग ने मचाया तांडव; वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- गोवा त्रासदी का असर: दिल्ली में रेस्टोरेंट्स एवं क्लब पर फायर सेफ्टी को लेकर सख्त निगरानी, एडवाइजरी जारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169137