search

पहाड़ों पर हिमपात, 3 राज्यों में होगी बारिश; दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Chikheang 2025-12-7 10:36:28 views 1256
  

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी भारत इस समय भीषण सर्दी की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों, विशेषकर हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन और शीतलहर बढ़ा दी है। दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की चेतावनी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान के कई शहरों में घने कोहरे का अलर्ट है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पहड़ों पर हो रही बर्फबारी और नदी-झरने जमे

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में निरंतर बर्फबारी हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है, जिसके परिणामस्वरूप मैदानी क्षेत्रों की ओर ठंडी, बर्फीली हवाओं का प्रवाह बढ़ गया है।पहाड़ों पर हल्के हिमपात, लगातार खिल रही धूप व मैदानों में घने कोहरे के बीच हिमाचल में पर्यटन कारोबार बढ़ने लगा है।
लेह में स्कूलों की छुट्टियों का एलान हो गया है

कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे नदी और झरने जम गए हैं। तापमान में गिरावट के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका जताई है। वही, लेह में स्कूलों की छुट्टियों का एलान हो गया है।
पंजाब, दिल्ली और हरियाणा घने कोहरे का अलर्ट

पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में कड़ाके की ठंड और कई स्थानों पर शीतलहर की गंभीर स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर) ने इन क्षेत्रों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।  
कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में यूपी

उत्तर प्रदेश भी कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में है। यहाँ के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे है, जिससे लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है, और मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकती है।मनाली-लेह मार्ग रविवार शाम को बंद हो जाएगा।

हालांकि, आधिकारिक तौर यह मार्ग 20 नवंबर को बंद कर दिया जाता है, लेकिन इस बार ज्यादा बर्फ नहीं है, इस कारण प्रशासन ने कुछ दिन और मार्ग खुला रखने की अनुमति दीथी। अब यह मार्ग अगले साल अप्रैल या मई में खुलेगा। सर्दियों में बर्फ कम पड़े तो मार्ग अप्रैल में खुल जाता है।
नैनीताल-मसूरी भी पर्यटकों से गुलजार

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर दिसंबर में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। मसूरी, धनौल्टी, नैनीताल, रानीखेत आदि में पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। शनिवार को नैनीताल में दिनभर में करीब आठ हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।  

यहां के 60 प्रतिशत होटल पूरी तरह भरे हैं। कैंची धाम में भी करीब साढ़े तीन हजार पर्यटक पहुंचे। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम तक मसूरी के 50 प्रतिशत होटल पैक हो गए थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107