search

Bihar School Time Table: सरकारी स्कूलों में मॉडल टाइम-टेबल लागू, 9.30 बजे असेम्बली; 4 बजे होगी छुट्टी

Chikheang 2025-12-5 02:08:26 views 1254
  



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में प्राइमरी से लेकर प्लस टू तक के सभी सरकारी स्कूल अब मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे। यह प्रदेश के सभी संस्कृत स्कूलों एवं मदरसों पर भी लागू होगा। इसके तहत सभी सरकारी स्कूल, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसे पूर्वाह्न 9.30 से अपराह्न चार बजे तक चलेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वाह्न 9.30 बजे असेम्बली (प्रार्थना) की घंटी बजेगी। उसके बाद 10 बजे से चार बजे तक आठ घंटी पढ़ाई होगी। 12 से 12.40 तक टिफिन रहेगी। असेम्बली में सभी शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रगान के बाद छुट्टी होगी।

शिक्षा विभाग के माध्यमिक, शिक्षा निदेशक सज्जन आर. के हस्ताक्षर से मॉडल टाइम-टेबल जारी हुआ है। इसके मुताबिक पूर्वाह्न 9.30 से 10 बजे तक असेम्बली लगेगी। उसमें प्रार्थना के साथ बिहार गीत भी गाये जायेंगे। उसके बाद अन्य गतिविधियां होंगी।

10 से 10.40 तक पहली घंटी, 10.40 से 11.20 तक दूसरी घंटी एवं 11.20 से 12 तक तीसरी घंटी चलेगी। 12 से टिफिन शुरू होगी। टिफिन अपराह्न 12.40 में समाप्त होगी।

12.40 से 1.20 तक चौथी घंटी, 1.20 से दो बजे तक पांचवीं घंटी, दो बजे से 2.40 तक छठी घंटी, 2.40 से 3.20 तक सातवीं घंटी एवं 3.20 से चार बजे तक आठवीं घंटी चलेगी। अपराह्न चार बजे छुट्टी हो जाएगी।

9.30 से दस बजे तक होने वाली असेम्बली में सबसे पहले शिक्षकों द्वारा बच्चों के गेटअप, पोशाक, बाल और नाखून की जांच की जाएगी। उसके बाद ही प्रार्थना होगी। बिहार गीत होंगे। फिर, सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन एवं अन्य परिचर्चा करायी जाएगी। छुट्टी के पहले राष्ट्रगान में लाउडस्पीकर का प्रयोग अनिवार्य होगा।

अनिवार्य रूप से प्रत्येक कक्षा के बच्चों के लिए खेलकूद, संगीत, नृत्य, पेंटिंग की एक घंटी होगी। प्रत्येक गतिविधि के लिए अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग समयांतराल निर्धारित होगा। एक ही साथ सभी वर्गों के लिए एक विधा-गतिविधि जैसे खेलकूद निर्धारित नहीं होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168818