search

एनजीटी नियमों का उल्लंघन: पीलीभीत में कूड़े के ढेर से जहरीला धुआं, प्रदूषण नियंत्रण पर उठे सवाल

cy520520 2025-12-2 11:07:57 views 817
  

पीलीभीत शहर के फीलखाना मुहल्ले में लगे कूड़े के ढेर से निकलता धुआं। जागरण



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ते देखना है तो, पीलीभीत आइए। यहां कचरे के ढेर में आग लगाकर हवा में जहर घोला जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन को इस ओर देखने की फुर्सत हीं नहीं मिल रही है। हाल यह है कि रात और दिन कूड़े से धुंआ निकल रहा है। हालांकि, शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए केंद्र भी बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कर्मचारी कूड़े वहां न पहुंचाकर शहर के फिलखाना मुहल्ले के कब्रिरस्तान के पास प्लाट में डालकर आग लगा रहे है। ऐसे में निकालने वाले धुंए से मुहल्ला के लोग बीमार हो रहे है। नगर पालिका के मुहल्ला फीलखाना के कबिरस्तान के पास प्लाट को नगर पालिका के कर्मचारियों ने डलाव घर बना दिया है। शहर से निकलने वाले कूड़े को कर्मचारी कूड़ा निस्तारण के लिए लगाएं गए केंद्र पर नहीं पहुंचा रहे है।

वह अपनी सुविधा के लिए ठेलियों और अन्य वाहनों में भरकर वहां पर डाल रहे है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि करीब दो साल से कर्मचारी कूड़े को प्लाट में डाल रहे है। सुबह को वह डाल कर जाते, रात में उस कूड़े में आग लगा देते है। इससे उठने वाला धुंआ उनके घरों में भर जा रहा है। रविवार को धुंआ इतना था कि घरों में दम घुटने लगा था।

उन्होंने बताया सबसे अधिक समस्या बुजुर्गों के लिए हो रही है। उनका आरोप है मुहल्ले के एक प्लाट मालिक से सुविधा शुल्क लेकर कर्मचारी प्लाट पाटने के लिए कूड़ा वहां डाल कर उसमें आग लगा रहे है। उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर लगने की नगर पालिका के सफाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई। लेकिन उनकी अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

  


मुहल्ले में कर्मचारियों के द्वारा कूड़े डाले जाने की जानकारी मिली है। निरीक्षण किया जा रहा है। संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

- संजीव कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद पीलीभीत





यह भी पढ़ें- पीलीभीत में 14 साल से राशनकार्ड का लक्ष्य \“लॉक\“: आबादी 4.5 लाख बढ़ी, लाभ से वंचित लाखों लोग
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164124