deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

रोजगार मेले में बस कंडक्‍टर बनने पहुंचीं 99 महिलाएं, कुछ युवतियां तो कुछ गोद में थे बच्चे

LHC0088 2025-12-2 01:39:25 views 794

  



जागरण संवाददाता, बरेली। आर्थिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। परिवहन निगम में भी महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले गए हैं। नौकरी की उम्मीद लिए 99 महिलाएं मंगलवार को पुराना बस अड्डा स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय पहुंचीं थीं। इनमें से कुछ युवतियां थीं तो कुछ बच्चे को गोद में लेकर पहुंचीं थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिवहन निगम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए परिचालक पदों पर महिलाओं की तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी मंडल के सभी डिपो महिला परिचालक भर्ती रोजगार मेला लगवाया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से आरंभ हुए रोजगार मेले में स्वजन के साथ महिलाएं पहुंचीं और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र जमा किया। पांच बजे तक 99 महिलाओं ने आवेदन किया है। मंडल के बरेली डिपो, रुहेलखंड डिपो, बदायूं डिपो और पीलीभीत डिपो के लिए 100 महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आयोजन किया था।

आरएम दीपक चौधरी, एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेई के निर्देशन में निगम के अधिकारी और कर्मचारी आवेदक महिलाओं के फार्म जमा कराने के साथ उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच भी करते दिखे। नौकरी को लेकर युवतियों और महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।

कुछ महिलाएं परिवार की आर्थिक तंगी दूर होने की उम्मीद लिए बच्चे को गोद में लेकर पहुंची थीं। एनसीसी बी प्रमाण पत्र, स्काउट गाइड से राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक, इंटर में प्राप्त प्रातांकों पर पांच प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। वर्तमान में चारों डिपो में 58 महिला परिचालक कार्य कर रही हैं।

इनकी संख्या 200 तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के अधिकारियों ने महिला परिचालकों को लोकल रूटों पर, जबकि पुरुष परिचालकों को लंबी दूरी की रूटों पर लगाया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आवेदकों की शैक्षिक योग्यता और प्रमाण पत्रों के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित परिचालकों को प्रशिक्षण दिलाकर बसों पर तैनाती की जाएगी। जल्द ही दोबारा रोजगार मेला का आयोजन कर महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128040