search

महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक छोड़ा पद, इस दिग्गज की हो सकती है वापसी

Chikheang 2025-12-2 01:08:11 views 1237
  

हरेंद्र सिंह ने छोड़ा महिला हॉकी टीम के कोच का पद



पीटीआई, नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों का हवाला देकर पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे नीदरलैंड्स के शोर्ड मारिन की टीम में इस पद पर फिर वापसी हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मारिन ने अगस्त 2021 में पद से इस्तीफा दिया था। अचानक हुए घटनाक्रम में हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर सूचित किया है कि वह तुरंत प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। यह विशुद्ध रूप से उनका \“निजी फैसला\“ है।
पिछले साल संभाला था पद

अमेरिका में हॉकी टीम के कोच रहे हरेंद्र सिंह ने भारतीय महिला हॉकी टीम में अप्रैल 2024 में ही पद संभाला था। इससे पहले वह लखनऊ विश्व कप 2016 विजेता जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे थे। भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले एक साल में निराशाजनक रहा है। एफआईएच प्रो लीग 2024-25 में भारतीय टीम 16 मैचों में से महज दो में जीत दर्ज कर सकी और इसके चलते अगले सत्र के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही।

वहीं राजगीर में नवंबर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने खिताब जीता, लेकिन वहां जापान और कोरिया की दोयम दर्जे की टीमें के चलते ऐसा हो सका। जबकि, एशिया कप में फाइनल हारने के बाद भारतीय टीम विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई।
करियर का खास पल

अपने फैसले पर हरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम को कोचिंग देना मेरे करियर का सबसे खास पल रहा है। मेरा दिल इस शानदार टीम और उनकी लगातार सफलता के साथ है। मैं भारतीय हॉकी को कामयाबी के सबसे ऊंचे स्तर पर ले जाने की उनकी कोशिशों का समर्थन करता रहूंगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और भोला नाथ सिंह ने हरेंद्र सिंह को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम यह सुनिश्चित करते हैं कि विश्व कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की तैयारी योजना के मुताबिक जारी रहे।

यह भी पढ़ें- Sultan Azlan Shah Cup: भारत को सिल्‍वर से करना होगा संतोष, बेल्जियम ने जीता फाइनल

यह भी पढ़ें- Junior Men\“s Hockey World Cup: चिली के बाद भारत ने ओमान को पटका, 17-0 के विशाल अंतर से दी मात
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168697