search

MP वाकई गजब है... गांव में तार-खंभे तक नहीं, फिर भी बिजली विभाग ने भेज दिए हजारों के बिल

LHC0088 2025-11-28 02:07:32 views 1153
  

बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम मोआड़ में स्थित दामजीपुरा ढाना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बिना कनेक्शन के ही बिजली का भारी भरकम बिल थमाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। गुरुवार को जयस संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
24 घंटे की बिजली सप्लाई का दिया था आश्वासन

ग्रामीणों ने बताया कि वे मोआड़ गांव से करीब एक किमी दूर ढाने में रहते हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके घर तक 24 घंटे की बिजली सप्लाई पहुंचाई जाएगी। इसके लिए करीब 15 लोगों से जरूरी दस्तावेज भी जमा कराए गए थे। लेकिन उसके बाद वही ढाक के तीन पात। विभाग की ओर से ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

यहां तक कि गांव में न तो विद्युत विभाग द्वारा खंभे लगाए गए और न ही तार बिछाए गए। लेकिन यह जरूर है कि ग्रामीणों तक पांच से आठ हजार रुपये के बिजली बिल पहुंचा दिए गए हैं। इससे ग्रामीण हैरान-परेशान हैं। शेषराव उइके, मालतीबाई, समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक उनके घर में 24 घंटे बिजली सप्लाई नहीं पहुंचाई जाएगी, तब तक वे बिजली का बिल नहीं भरेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166230