search

हिमाचल के टाहलीवाल में स्विफ्ट-ट्रक की खतरनाक टक्कर, 3 की मौके पर मौत; दो टुकड़ों में बंट गई कार

deltin33 2025-11-20 09:36:18 views 1274
  

ऊना के टाहलीवाल-संतोखगढ़ मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।



जागरण टीम, ऊना\टाहलीवाल। गुरुवार देर रात करीब 1 बजे संतोखगढ़-टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक स्विफ्ट कार और एक टिपर ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टाहलीवाल पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार संतोखगढ़ से टाहलीवाल की ओर जा रही थी। कार में दो युवक और एक महिला सवार थे। पुलिस ने अभी तक उनकी पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि तीनों एक ही इलाके के रहने वाले थे और रात को किसी निजी काम से लौट रहे थे।

टिपर ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। जैसे ही दोनों गाड़ियां टाहलीवाल स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार कार अचानक सामने आ गई, जिससे टक्कर से बचने का मौका ही नहीं मिला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, यहां तक कि इंजन भी सड़क पर बिखर गया।

कार दो हिस्सों में टूटती नजर आई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन कार में फंसे लोगों को निकालना काफी मुश्किल था। तीनों मृतकों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। खबर लिखे जाने तक टाहलीवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पर चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वह हादसे के वक्त मौके पर मौजूद था या फिर भाग गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर खराब रोशनी को संभावित कारण माना जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474971