search

मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से हवाला के चार करोड़ रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-19 04:36:33 views 987
  

4 करोड़ हवाला राशि जब्त



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोतीनगर पुलिस ने सोमवार रात भोपाल की ओर जा रही हवाला के चार करोड़ रुपये से भरी एक स्कार्पियों को पकड़ा है। कार से रुपयों के साथ दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इंकम टैक्स विभाग को भी इसकी सूचना दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रकम इतनी बड़ी है कि उसे गिरने के लिए पुलिस को मशीन का इंतजाम करना पड़ रहा है। ज्यादा रकम होने के कारण पुलिस बुधवार को इंकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के समक्ष ही नोट की गिरती कवाएगी।
4 करोड़ हवाला राशि जब्त

सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि मोतीनगर पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार भोपाल की ओर जा रही है। सूचना पर मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने टीम के साथ भोपाल रोड पर रतोना के पास नाकेबंदी की, जहां भोपाल की ओर जा रही एक सफेद रंग की महाराष्ट्र पासिंग स्कार्पियों देखी, जिसे रोकने पर उसमें दो युवक सवार मिले। उनसे की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली।

कार की डिक्की में तो पुलिस को कुछ नही मिला, लेकिन सीट के नीचे एक बाक्स बना दिखाई दिया, जिसे खोलकर पुलिस ने देखा तो उसमें भारी मात्रा में पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियां भरी थी। पुलिस ने तुरंत कार सहित दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस थाने लेकर आई, जहां पुलिस ने जांच शुरू की।
भोपाल जा रही कार में बरामद

बाक्स में करीब चार करोड़ रुपये होने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार कार कटनी से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। मंगलवार को दिनभर मोतीनगर थाना में हलचल देखी गई। आयकर विभाग के अधिकारी भी मोतीनगर थाना पहुंचे, जहां वह पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रहे हैं।

युवकों से बरामद रुपयों के दस्तावेज व हिसाब भी मांगे जा रहे हैं। पकड़े गए युवक की उम्र 25 और 35 साल की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवकों का नाम, पता और जब्त रकम की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162064