search

मामा ताऊ खत्म हो गए...रोते हुए जमीन पर गिर गई भतीजी, अस्पताल ले जाते समय हो गई मौत

Chikheang 2025-11-19 01:10:04 views 1086
  

ताऊ की मौत के बाद भतीजी ने भी तोड़ दम।



संवाद सूत्र, भरावन। क्षेत्र के श्यामदासपुर में बीमारी से ताऊ की मौत हो जाने पर रोते समय मामा को खबर देते समय भतीजी बेसुध होकर गिर पड़ी, स्वजन तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लंबे समय से बीमार चल रहे श्यामदासपुर निवासी बुजुर्ग सुटटू गौतम की सोमवार देर शाम निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वजन शव को घर ले आए थे और सभी को सूचना दे रहे थे। सुट्टू की भतीजी सरोजनी रो-रोकर मामा को फोन पर कह रही थी कि मामा ताऊ खत्म हो गए हैं इतने में वह जमीन पर गिर पड़ी।

गंभीर हालत देखते हुए स्वजन तत्काल सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने सरोजनी को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने सरोजनी को दिल का दौरा पड़ जाने की आशंका जताई है।

सरोजनी एक डिग्री कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा था। मंगलवार को ताऊ व भतीजी का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163263